
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो अक्टूबर 2018 तक राज्य को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस लक्ष्य की प्राप्ति हर हाल में निर्धारित तिथि के अनुरूप हो जाए.
सीएम योगी ने कहा कि सभी जिलाधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अभियानपूर्वक इस कार्य को पूरा करें. स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए केन्द्र तथा राज्य की सरकारें पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रही हैं. ऐसे में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इस लक्ष्य को निर्धारित तिथि तक पूरा कराया जाए.