
भाजपा के द्वारा सभी मंडलों में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर प्रयागराज के द्वारा बालसन चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पार्क पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जन्म जयंती मनाई गई इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौड़ एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता राजेंद्र मिश्र ,शशि वार्ष्णेय डॉ एल एस ओझा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन का कण-कण मातृभूमि के लिए रहा समर्पण वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता एवं भारतीय जनसंघ पार्टी के अध्यक्ष भी रहे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्मक मानववाद विचारधारा दी ! वे एक सावेशित विचारधारा के समर्थक थे और एक मजबूत और सशक्त भारत के निर्माण के लिए कार्य करें उनका जन्म 25 सितंबर सन 1916 मथुरा में हुआ था उन्होंने वी एस एस डी कॉलेज कानपुर से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 में मुगलसराय स्टेशन पर हुई थी जो आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम से जाना जाता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने बिखरे हुए समाज के अंदर निराशा के वातावरण में एकात्म मानववाद का दर्शन दिया जो मानव को मानव से जोड़ने का कार्य करती है और भारत की मानवतावादी विचारधारा का दर्शन कराती है यानी कि एकात्म मानववाद का दर्शन अर्थात भारत का दर्शन है जिसका एहसास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कराया और आगे उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा दिए गए अंत्योदय सिद्धांत के अनुरूप कार्य कर रहे हैं जिसके कारण समाज के अंदर बैठे हुए अंतिम पायदान के व्यक्ति के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन आ रहा है और भारत आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा है और एक सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद भोला तिवारी ने किया
कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट रह। मीडिया प्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रत्येक मंडलों में गोष्ठी का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनाई गई।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से गिरि बाबा कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी डॉ शैलेश पांडे विवेक अग्रवाल गिरजेश मिश्रा देवेंद्र मिश्रा श्याम चंद्र हेला बृजेश मिश्रा यश विक्रम त्रिपाठी हनुमान प्रसाद अनिल केशरवानी अर्चना शुक्ला शिखा रस्तोगी अमर सिंह श्याम पांडे पवन मिश्रा काजल कैथवास स्वारिका भारद्वाज मनोज पांडे आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं में श्रद्धांजलि अर्पित की