
सीतापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। सांप्रदायिक तनातनी से जूझ रहे खैराबाद कोतवाली अंतर्गत रहीमाबाद में रविवार को बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि उदासीन और लखनऊ से अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और प्रशासन को 5 तारीख तक ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने का आश्वासन दिया। तनावपूर्ण माहौल के बीच अचानक पहुंचे इन समर्थकों से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने महंत को बताया कि उनकी जमीन, खेत आदि पर समुदाय विशेष के लोग कब्जा करते जा रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं।महिलाओं से छेड़छाड़ रोज की बात हो गई है। यहां तक कि अब इलाके के हिंदू घरों तक के सामने कब्र खोदकर मृतकों को दफन करते हैं और कहते हैं घर छोड़कर चले जाओ, ये कब्रिस्तान है। बातचीत में महंत ने कहा कि 5 अक्टूबर तक प्रशासन सभी अवैध कब्जों को मुक्त कराए।प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने अल्टिमेटम दिया कि अगर नियत समय में अवैध कब्जे खाली कराकर वहां के प्राचीन मंदिर का रास्ता समुदाय विशेष के कब्जे से नहीं हटाया गया तो 6 तारीख को अखिल भारत हिंदू महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ता रहीमाबाद कूच करेंगे और समुदाय विशेष के कब्जों को उखाड़ फेंकेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।