नरेन्द्र गिरि की मौत मामला: आईजी रेंज पर आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग- स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, केपी सिंह ने दिया ऐसा जवाब

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री काशी सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती की ओर से लगाए गए आरोपों पर आईजी रेंज केपी सिंह ने अपनी सफाई दी है।

आईजी रेंज केपी सिंह ने कहा कि मैं स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती को नहीं जानता हूं

सीबीआई की नजर पर आईजी ने दी सफाई

उन्होंने कहा कि मैं स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती को नहीं जानता हूं। उनकी ओर से जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं । वह पूरी तरह से निराधार और मनगढ़ंत हैं। आईजी का यह भी कहना है कि शनिवार या मंगलवार को वह लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। महंत नरेंद्र गिरि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष थे। वह प्रयागराज के भी सबसे बड़े महंत थे। कुंभ मेले के दौरान उन्होंने व्यवस्था बनाने में समन्वय स्थापित किया था। इसके नाते वह और तत्कालीन मेलाधिकारी उनके संपर्क में थे, लेकिन व्यक्तिगत कोई संबंध नहीं था। उनके ऊपर पूरी तरह से गलत आरोप मढ़े जा रहे हैं। दरअसल, स्वामी नरेंद्रानंद ने एक वीडियो जारी कर आइजी केपी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है, जिस पर आईजी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, पिछले सोमवार को श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के अतिथि कक्ष में महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात मे्ं मृत्यु की घटना में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार आनंद गिरि ने पूछताछ के दौरान और मीडिया को भी दिए बयान में एक पुलिस अधिकारी पर सीधे तौर पर आऱोप लगाया था। इसके अलावा महंत के साथ बतौर गनर चलने वाले सिपाही पर भी शक जताया।

करोड़ों रुपये की दौलत बना चुके इस सिपाही के खिलाफ पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर ने भ्रष्टाचार का आऱोप लगाते हुए शासन तक शिकायत की थी। मीडिया में भी आईजी और इस घटना से जुड़ी खबर आती रही है। इस बीच श्री काशी सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के मीडिया में आए बयान में भी आईजी रेंज केपी सिंह पर कई तरह के आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की गई। इस पर आईजी ने यह सफाई दी है।

Exit mobile version