श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में मनाई गई गुरु कपिल महामुनी की जयंती

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी मे गुरु कपिल महामुनी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई ।अखाड़े के पुरोहित लाल बाबू मिश्रा के निर्देशन में सर्वप्रथम कपिल गुरु महामुनि जी का अभिषेक पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात अखाड़े के सचिव महंत यमुना पुरी महाराज के द्वारा अखाड़े की परंपरा के अनुसार गुरु कपिल महामुनी की आरती उतारी। उसके पश्चात भंडारा प्रसाद का आयोजन हुआ। जिसमें अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज, नया उदासीन अखाड़ा के महंत जगतार मुनि, निरंजनी के श्री महंत सचिव ओमकार गिरी महाराज, अटल अखाड़ा के श्री महंत बलराम भारती महाराज ,श्री महानिर्वाणी के महंत रघुराज गिरी, दिगंबर शिवानंद पुरी जी ,दिगंबर विवेक भारती, जी दिगंबर गोपाल गिरी जी ,दिगंबर रमेश गिरी जी ,पुजारी उमाशंकर गिरी , राजेश्वरानंद जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, हरदेव पुरी, विष्णु दास जी महाराज ,लालजी यादव ,कुल्लू यादव, मधु चकाहा ,फूलचंद दुबे, दुकान जी, जितेंद्र गौड़, आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version