प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। साईं भक्तों एवं समाजसेवी वी एन उपाध्याय के निधन पर साईं कृपा मंदिर अशोक नगर में एक शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में स्वर्गीय वी एन उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण को को साझा किया। कहा श्री उपाध्याय जीवन पर्यंत गरीब असहाय एवं निराश्रित की मदद करते रहे। उनके निधन से समाज को गहरा आघात लगा है। उनकी कमी को पूरा करना बहुत मुश्किल होगा। शोक सभा को संबोधित करते हुए ओ एन गोयल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष साईं बाबा के जन्मदिन पर स्वर्गीय बीएन उपाध्याय गरीब एवं असहाय व को आर्थिक एवं जरूरत की चीजें मदद करते रहे। करीब 1500 से ज्यादा लड़कियों को सिलाई मशीन सहित अन्य ऊपकरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। इतना ही नहीं शहर के कुष्ठ रोगियों को शिक्षा कपड़ा सहित अन्य चीजें मुहैया कराते रहें।
समाजसेवी राजीव द्विवेदी ने कहा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जीवन भर याद किया जाएगा। स्वर्गीय उपाध्याय के पास जो भी जरूरत में पहुंचा होगा वह कभी खाली हाथ वापस आया। उनके स्थान की भरपाई करना संभव नहीं है। शोक सभा में अखिलेश्वर सिंह संतोष उपाध्याय अमित तिवारी कलीम खान आलोक मिश्रा गोपाल तिवारी सचिन नेभ समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।