पति-पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

इलाहाबाद।  जनपद के एक गांव में पति-पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि दंपत्ती की हत्या प्रापर्टी विवाद के चलते की गई है. दंपत्ती के बच्चों का आरोप है कि उनकी मां के भतीजों ने हत्या की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछ-ताछ कर रही है.

घटना थरवई थाना क्षेत्र के पड़िला गांव की है. घर में सो रहे पति पत्नी की हत्या के दौरान चीख सुनकर घर में सो रहे उनके तीन बच्चों की नींद खुल गई. इस दौरान हमलावरों ने बच्चों के कमरे खुलवाने का भी प्रयास किया. लेकिन सहमें बच्चों ने कमरे के अंदर से ही फोन करके पुलिस और इलाके के लोगों से मदद मांगी. इसके बाद हमलावर फरार हो गए

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लतपथ दंपत्ती को हॉस्पिटल ले गई. डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मृतक दंपत्ती के बच्चों से घटना के बारे में विस्तार से बातचीत की. इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के दो भतीजों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला के भाई ने अपनी संपत्ती को बेच दिया था. इसकी वजह से वे बुआ के परिवार से बदला लेना चाहते थे

Exit mobile version