
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेला प्राधिकरण प्रयागराज में 150 सफाई कर्मी कुम्भ मेले से लगातार कर रहे कार्य, मेला प्राधिकरण तीन महीने से नही कर रहा वेतन का भुगतान।विगत चार वर्षों से संगम श्रेत्र परेड मैदान में डा० रविन्द्र त्यागी के निर्देशन मे कर रहे। हम गरीबो की सुनवाई करने वाला कोई नही।
प्राधिकरण 150 सफाई कर्मियो से कुम्भ मेले से करा रहे सफाई कार्य
कोविड लाक डाऊन मे पूरे शहर में सेनिटाइ का कार्य कराया गया
सफाई कर्मियो ने कहा प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कुम्भ मेले में सफाई कर्मियो के धोए थे पांव पूरे विश्व में समाज का बढ़ाया था मान सम्मान वही मेला प्राधिकरण कर रहा सफाई कर्मियो का उत्पीड़न। रहने को घर नहीं पन्नी डाल के परेड मैदान में रहते है । सेना ने दो दिन पहले उसे भी उजाड़ दिया।आज शहर उत्तरी विद्यायक हर्ष वर्धन बाजपेई के दरबार में समस्या के निदान के लिए गये विधायक की गैर मौजूदगी में उनके प्रतिनिधी गिरजेश द्विवेदी ने बताया विधायक किसी मीटिंग में चले गये । कल का समय दिया जिलाधिकारी से मिलने का।
इस सन्दर्भ में रविन्द्र त्यागी से सम्पर्क करने पर बताया कि शासन के आदेश के बाद 6 सितम्बर से मास्टर रोल की व्यवस्था समाप्त कर दी गयी । अब सभी आऊट सोर्सिगं पर कार्य करेगें । सभी को उसका फार्म भरने के बाद वेतन भुगतान कर दिया जयेगा। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेश कुमार सेठ ने बताया कल जिलाधिकारी से इस सन्दर्भ में मिलेगे।