
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सिविल डिफेन्स प्रयागराज की नगर स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन नवागत डिप्टी कन्ट्रोलर नरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सिविल डिफेन्स कन्ट्रोल रूम में आयोजित की गई नगर के समस्त पांच डिवीजन के घटना नियन्त्रण अधिकारी स्तर तक के वार्डेन्स पदाधिकारियो ने प्रतिभाग किया। मासिक बैठक में 2 अक्टूबर गांधी जयत्ती आगामी त्योहारो पर सभी दुर्गा पूजा पंडालो धार्मिक स्थलो पर शिफ्ट वाइज दो वोर्डन वालेन्टिर्स तैनात किये जाने के साथ वार्डेन सेवा में रिक्त चल रहे अवैतनिक वार्डन की भर्ती परिवार रजिस्टरो व डिवीजन की बैठक सहित विभागीय किया कलापो के लिए निर्देशित किया। महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा सराहनीय सेवाओ के लिए प्रदान किए जाने वाले पदक प्रस्तावो पर समीक्षा समिती द्वारा विचार विर्मश किया गया। बैठक में चीफ वार्डेन अनिल कुमार ए डी सी राकेश कुमार तिवारी राजीव भनोट संजीव बाजपेई महेन्द्र सक्सेना एल के अहेरवार सुधीर सक्सेना राम जी पाण्डे रवि शंकर द्विवेदी रौनक गुप्ता मो० याकूब सुनील कुमार गुप्ता शैलेन्द्र कुशवाहा सुरेन्द्र यादव अबरार खाँ प्रवीन कुमार रतन राज सहित वार्डेन पदाधिकारी मौजूद रहे।