नवनियुक्त अल्पसंख्यक महानगर के पदाधिकारियों का सम्मानित किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर प्रयागराज सिविल लाइन के कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का सामूहिक प्रयास के मूल मंत्र के आधार पर हमें चलकर और मोदी एवं योगी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाते हुए हमें हर बूथों पर कमल खिलाना होगा। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राहिल हसन ने किया। इस अवसर पर देवेश सिंह राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल गिरजेश मिश्रा राजू पाठक पति बिंदर सिंह ने नवनियुक्त को पदाधिकारियों को सम्मानित किया

Exit mobile version