जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं डीआईजी ने केन्द्रीय कारागार का किया त्रैमासिक निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं डीआईजी/एस0एस0पी0 सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने गुरूवार को केन्द्रीय कारागार, नैनी का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बन्दी कैदियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बैरक के अंदर जाकर कैदियों से बातचीत करते हुए पूछा कि किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। उन्होंने बैरक के अंदर साफ-सफाई, खाने के मीनू को भी देखा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 15 दिनों के अंदर ए0सी0एम0 आदि आकर निरंतर निरीक्षण करते रहेंगे। उन्होंने स्टाफ रजिस्टर तथा बीमारी की वजह से कितने बंदी अस्पताल में है, जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सीजेएम, एडीएम सिटी मदन पाल, एस0पी0 यमुनापार सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version