
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रयागराज मंडल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। जिसका आयोजन रमेश चंद्र शुक्ला मंडलीय अध्यक्ष अनुज कुमार मंडलीय मंत्री, के नेतृत्व में रखा गया। जिसमें 11 सूत्री मांग पत्र संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय को सौंपा गया।कार्यक्रम में राम प्रकाश पांडे अध्यक्ष प्रयागराज प्रभाकर द्विवेदी अध्यक्ष कौशांबी आलोक शुक्ला अध्यक्ष फतेहपुर अनिल सिंह अध्यक्ष प्रतापगढ़ जिला मंत्री, जगदीश प्रसाद प्रयागराज चंद्रकांत शुक्ला कौशांबी पुष्पराज फतेहपुर आलोक शुक्ला प्रतापगढ़ तथा प्रदेश के पदाधिकारी कुंज बिहारी मिश्र सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, महेश दत्त शर्मा,रामचंद्र सिंह यादव, दीनानाथ चौहान, रेनू चंद्रा रामसेवक त्रिपाठी वरिष्ठ शिक्षक नेता और सदस्य राज्य परिषद संजीव कुमार तिवारी, अजीत कुमार सिंह, सुयोग पांडे मोहम्मद ज़ैद आदि लोग उपस्थित रहे तथा हजारों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।