व्यापारी मनीष की हत्या के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज बृहस्पतिवार को समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव विजय गुप्ता के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रथम अपर मजिस्ट्रेट जितेन पाल को राज्यपाल के नाम कानपुर व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के विरोध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विजय गुप्ता ने कहा कि कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस कर्मियों द्वारा हत्या की गई है। योगी सरकार की कानून व्यवस्था ध्वस्त है जंगलराज है।
महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों एवं अफसरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो
पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए । प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मनीष गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी दे सरकार। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युसूफ अंसारी गणेश साहू घनश्याम यादव मनोज गुप्ता अभिषेक गुप्ता रोशन अंसारी अब्दुल मन्नान शशांक साहू ।

Exit mobile version