प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हिंदुस्तान अकैडमी में दुर्गेश कुमार सिंह वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज ने 29 सितंबर को हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0 प्र0, प्रयागराज के कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त कोषाध्यक्ष ने पद भार ग्रहण के उपरांत कहा कि हिंदुस्तानी एकेडेमी अपने दायित्व को पूरा करने हेतु सतत प्रयासरत है।