
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पी0 डब्लू0 डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ कौशाम्बी के कोषाध्यक्ष प्रेमनारायण मौर्या के सेवानिवृत्त के अवसर पर मंझनपुर लोक निर्माण विभाग के कैम्पस मे “सम्मान समारोह” मे कौशाम्बी के अधिशासी अभियंता हरवंश सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण संघ के पदाधिकारियों और विभाग का चोली दामन का सम्बंध होता है।
कर्मचारियों की समस्याओं को सिराथू मे उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा-श्री लवकुश मौर्य
कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों का कर्तव्य एवं दायित्व है। कर्मचारियों की समस्याओं को कर्मचारी प्रतिनिधि के अलावा कोई भी कर्मचारी सीधे आकर अपनी समस्याओं को बता सकता है। कर्मचारियों की मूल समस्या पुरानी पेंशन,और वर्कचार्ज की सेवा जोड़कर लाभ देने की है। हम उसे उच्च अधिकारियों की बैठक मे रखेंगें।कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगामी सिराथू आगमन पर उनके सामने प्रस्तुत कर निराकरण कराने का प्रयास किया जायेग । उक्त बातें ब्लाक प्रमुख सिराथू के पति लवकुश मौर्य जी ने सम्मान समारोह मे कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम सिंह यादव एवं संचालन क्षेत्रीय मंत्री रविशंकर मिश्र ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र बाबू केशरवानी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रेम नारायण मौर्य के कार्यकाल का बखान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।प्रेमनारायण मौर्य के कार्य एवं कर्तव्यों की चर्चा करते हुए सहायक अभियंता सुभेन्द्रू सिंह ने बताया कि कौशाम्बी लो0नि0वि0 के कैम्पस का निर्माण ईमानदार कर्तब्य निष्ठ मेठ प्रेमनारायण जी को दिया गया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण बिल्डिंग निर्माण करा कर दिया। उक्त कार्यक्रम को प्रेमनारायण के भाई ग्राम प्रधान कमलेश मौर्य उनके पुत्र संदीप कुमार मौर्य सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने माल्यर्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे आये अतिथियों का स्वागत एवं आभार जनपद मंत्री जंगली प्रसाद ने किया।उपरोक्त कार्यक्रम को सर्व शुभेंदु सिंह सहायक अभियंता, चंद्रशेखर सिंह सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार सहायक अभियंता,मुकेश कुमार बरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जनार्दन प्रसाद,बच्चालाल, हरिश्चंद्र पटेल,जीवनलाल मौर्य,रामचंद्र यादव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, बेनी प्रसाद मौर्य आदि ने संबोधित किया।