
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस को ,माँ शारदा अस्पताल ,नया बैरहना व नर्सिंग होम एसोसिएशन ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान कैम्प लगाया गया । जिसका उद्घाटन ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका टी बी सप्रू अस्पताल डॉ किरण मलिक द्वारा किया गया। डॉ आर के अग्रवाल ,व श्रीमती प्रीति अग्रवाल, निदेशक माँ शारदा अस्पताल ने अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर डॉ एन के अग्रवाल मेडिकल सुपरिटेंडेंट ,ब्लड बैंक व डॉ चेतन कपूर ,पैथोलोजिस्ट ,ब्लड बैंक के निर्देशन में लगभग 35 व्यक्तियों ने स्वेक्षा से रक्तदान किया ,इस अवसर पर डॉ जे के अग्रवाल, के के अग्रवाल ,राम किशोर अग्रवाल । समाचार पत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ,माँ शारदा अस्पताल के 20 कर्मचारियों व चिकित्सकों ने भी रक्त दान किया ,डॉ आर के अग्रवाल ने सभी रक्तदातावों को माला पहनाकर ,जूस पिलाकर , उन्हें सम्मानित किया।