
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेजा में यमुनापार से गंगापार को जोड़ने वाले पक्के पुल की मांग हेतु किसान कांग्रेस द्वारा पूर्व घोषित सत्याग्रह कार्यक्रम 2 अक्टूबर को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बंगले पर 2 घंटे तक चला प्रयागराज से गए किसान कांग्रेस के टीम के सदस्यों का नेतृत्त्व प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्त्व में हुआ, तय कार्यक्रम के अनुसार के 2 अक्टूबर 2021 को अपराह्न 2 बजे मेजा के किसान कांग्रेस सदस्य केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर सत्याग्रह के लिए पहुंचे।वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों के विरोध के बावजूद सभी सदस्यों ने मंत्री जी के आवास के बाहर बैठ कर नारेबाजी की तथा पुल निर्माण की मांग की,तथा गडकरी को ज्ञापन देने पर अड़े रहे, इस दरम्यान माननीय मंत्री के सुरक्षा बलो से भी नोक झोंक हुई। अन्ततः केन्दीय मंत्री ने मोबाइल पर बात की तथा अपने प्रतिनिधि को ज्ञापन हेतु भेजा , कार्यालय प्रभारी ने ज्ञापन लिया तब जाकर सत्याग्रह समाप्त हुआ। इस अवसर पर सुशील तिवारी(प्रदेश उपाध्यक्ष)केडी द्विवेदी,प्रिया ग्रेवाल,जितेन्द्र कुमार राय जिला अध्यक्ष( किसान कांग्रेस) प्रयागराज, वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व पीसीसी अरुण चौरसिया, किसान कांग्रेस के जिला महा सचिव अवनीश उपाध्याय, जिला सचिव अंकित पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष मांडा रूपेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।