प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों का परिचय बैठक पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की है। इसलिए पूरे संकल्प के साथ हम सबको चुनावी समर में लड़ना है । और चुनाव को जीतना है । क्योंकि भाजपा की जीत ही हमारी जीत है। इस अवसर पर संजय गुप्ता वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारी सतीश प्रजापति लकी साहू घनश्याम मौर्य अविनाश निषाद रॉबिन साहू धनंजय पटेल ,गौरी शंकर वर्मा, मिलन चौरसिया राम लखन विश्वकर्मा ,रामानंद प्रजापति नटेश्वर सिंह ,अजीत गोस्वामी तुमेश्वर निषाद को अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत का किया।