श्री दारागंज रामलीला कमेटी द्वारा प्रभु श्री राम का जन्म एवं हुई आकाशवाणी की लीला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटियों में से एक श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज बक्सी खुर्द स्थित सिंगार भवन में, कमेटी के लीला संयोजक, पंडित सियाराम शास्त्री के निर्देशन में प्रभु श्री राम के जन्म की लीला हुई। जिसमें प्रभु के जन्म के समय आकाश से देवताओं के द्वारा पुष्प वर्षा होती है। और आकाशवाणी ,आकाश से होती है की हे, पृथ्वी वासी अब तुम परेशान मत हो धरती पर पाप का अंत करने के लिए प्रभु श्री राम का जन्म हो चुका है। जन्म के पश्चात प्रभु श्री राम की आरती रामकृष्ण तिवारी राजा मुन्ना और अशोक चौरसिया के द्वारा उतारी गई । मीडिया प्रभारी ने बताया की कल विश्वामित्र मिलन की लीला होगी ।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव उपाध्यक्ष अरविंद पांडे विजय सोनकर हीरालाल यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ चंदा संयोजक चंदू, पंडित ध्रुव नारायण शुक्ला, विक्कू निषाद, पंडित धर्मराज पाण्डेय ,पवन यादव, पचू यादव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version