रेलवे कर्मचारियों के आवासों के दीवाल पर टिके है गिरे हुए सूखे पेड़

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । रेलवे विभाग अपने कर्मचारियों को सुरक्षित नहीं रख पाने में असमर्थ दिखाई दे रहा है ।वही रेलवे स्वच्छता पखवाड़ा चला रहा है ।

खाली और पुराने भवनों मैं लगता है अराजक तत्वों का डेरा

कई बार अधिकारियों से कहने के बाद भी नहीं दे रहे ध्या

वही प्रयागराज स्टेशन के सिविल लाइन साइड कॉलोनी का बहुत बुरा हाल है ।चौराहों चौराहों पर कई जगह सूखे पेड़ गिरे हुए हैं जो वहां रह रहे कर्मचारियों के आवास की दीवारों पर लटके हुए हैं । जो कभी भी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। रेलवे कॉलोनी की गलियों के सड़कों पर स्ट्रीट लाइट तो लगी हुई है पर जलते नहीं। हमेशा अंधेरा बना रहता है । जीससे आने जाने में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । लोको पायलट कॉलोनी दसवां मार्ग व नवा मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय है । दसवां मार्ग पर तो 3 पेड़ गिरे हुए हैं। जो पुरानी बिल्डिंग ऊपर हैं । इसकी सूचना उच्च अधिकारियों तक दिए जाने के बाद भी कोई कर्मचारी हाल लेने नहीं आया । अब तक यहां के स्थानीय निवासियों ने अपने अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया पर कहकर टाल देते है की हमारे पास आदमी नही है । यदि चाहे तो बाहर से लेबर करके कार्य करवा सकते है । लेकिन रेलवे विभाग अपने ही कर्मचारियों के आवासों का रखरखाव करने में ध्यान नहीं जा रहा है जिससे कर्मचारियों के परिवार अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं देखना यह है सब अधिकारियों की आंख खुलती है और रेलवे कर्मचारियों के ऊपर रहम आता है ।

Exit mobile version