दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में निकलने वाली मां काली की सवारी की अनुमति नही

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटियों में से एक श्री दारागंज रामलीला कमेटी के प्रमुख आकर्षण में मां काली की सवारी प्रत्येक वर्ष दारागंज की सड़कों पर निकलती है ।जिसमें भारत के कोने कोने में रहने वाले मां काली के भक्त उपस्थित होकर पूजन अर्चन बली आदि करके मां काली की आराधना करते हैं। किंतु कोविड-19 के कारण शासन प्रशासन ने सड़क पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पाण्डेय ने कहा कि कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव व महामंत्री जितेंद्र गौड़ विगत कई दिवस से जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक इस हेतु अनुरोध पत्र भेज चुके हैं ।जिस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ कल देर रात तक थाने में चली मीटिंग में भी कोई निर्णय नहीं हुआ। अतः कमेटी अपनी परंपरा को बचाने के लिए समस्त आयोजन ऐतिहासिक बड़ी कोठी पर करने का निर्णय लिया है। मां काली की भूमिका निभाने के लिए काली पात्र राम जी पांडे, सचिन शुक्ला ,राम मिश्रा ,अखिल पांडे, संजय मिश्रा आदि ने कई महीनों से कड़ी मेहनत करके पसीना बहाया है। और वह इस बार प्रदर्शन की आशा कर रहे थे, इसी तरह से दारागंज की जनता भी मां का दर्शन और पूजन करने के लिए व्याकुल है ।

Exit mobile version