किसान नौजवान पटेल यात्रा का स्वागत सपा नेता सागर निषाद सूर्या के नेतत्व में नए यमुना पुल टोल प्लाजा प्रयागराज पर किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के अगुवाई में चल रही किसान नौजवान पटेल यात्रा का स्वागत सपा नेता सागर निषाद सूर्या के नेतत्व में नए यमुना पुल टोल प्लाजा प्रयागराज पर किया गया व उपहार स्वरूप निषाद समाज की पहचान एक नाव ( बोट ) उन्हें भेंट दिया गया साथ ही लगातार प्रयागराज के नाविक मजदूर बालू खनन न होने की वजह से भुखमरी की कगार पर पहुँच गए है।
उपहार स्वरूप निषाद समाज की पहचान एक नाव ( बोट ) उन्हें भेंट दिया
नाविकों की समस्या का निवारण करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष सपा नरेश उत्तम पटेल जी को ज्ञापन सौंपा व मांग की की राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी को इस मामले की पूरी जानकारी पहुँचाई जाए व नाविक मजदूरों की समस्या का निवारण किया जाय । स्वागत करने वालों में महानगर उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी महेंद्र निषाद जी , पूर्व प्रधान राम चन्द्र निषाद जी , सपा नेता प्रभात यादव , संतोष निषाद , संतोष यादव , अवधेश कुमार , प्रदुम , कार्तिक , शिवसागर , शनि निषाद , भगत निषाद , शिवबाबू बिंद , सुशील जायशवाल , धीरज ( कुकू) , संदीप निषाद , परवीन निषाद , गोलू , सुमित , गुलाब निषाद , रवि निषाद , रामु निषाद समेत सैकड़ों की संख्या में नाविक व निषाद समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version