सनातन धर्म को आगे बढ़ाएंगेः बलवीर गिरि

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। निरंजनी अखाड़े का उत्तराधिकारी घोषित होने के बाद महंत बलबीर गिरि ने कहा कि आगे मठ मंदिरों की देखभाल सहित सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। हम गुरू महंत नरेन्द्र गिरी नहीं बन सकता हूॅं, लेकिन उनके जीवन के आदर्शो को निभाने का पूरा प्रयास करूंगा। श्री महंत गिरि ने कहा कि जो जिम्मेदारी गुरु महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने उन्हें दी है, वह पूरी इमानदारी से निभाएंगे। सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और आगे बढ़ाते रहेंगे। गुरुदेव किस तरह से मठ का संचालन करते थे, और गुरुदेव का सब के प्रति किस तरह से व्यवहार था इसका वह 20 वर्षों से स्मरण करते आ रहे हैं और उनसे बड़ी सीख ली है। एक सवाल के जवाब में कहा कि की मठ की संपत्ति जैसी है वैसी रहेगी और इसको और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कोई विवाद संपत्ति को लेकर न उत्पन्न हो इसलिए अखाड़ों की निगरानी में हमेशा काम करूंगां समय-समय पर अखाड़े के महंत इसकी जांच करते रहेंगे।

Exit mobile version