प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग करते कांग्रेसी गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । लखीमपुर खीरी घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के भाजपा नेता पुत्र द्वारा नरसंहार के खिलाफ आवाज उठाने वाली कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी को योगी सरकार द्वारा गैर कानूनी और असंवैधानिक ठंग से गिरफ्तार किये जाने से आक्रोषित कांग्रेसियो ने पत्थर गिरजा पर एकत्र होकर सत्याग्रह किया । अपराह्न 1 बजे जिला तथा शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सरकार विरोधी नारे लगाये । पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने प्रियंका गांधी की रिहाई के अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी के साथ उनकी और उनके पुत्र को गिरफ्तार किये जाने की मांग की । गुस्साये कांग्रेसियो से सिविल लाइंस की ओर कूच करने को लेकर पुलिस से तीखी झड़प हुई । कांग्रेसियो का कहना था कि मोदी एवं योगी सरकार लोकतंत्र की खुली हत्या कर रही है । हत्यारों को खुला संरक्षण है जो सबूतों से झेड़- झाड़ कर रहे हैं । कहा कि सूबे में जंगल राज है ।

Exit mobile version