लखीमपुर कांड में मंत्री पुत्र को तत्काल गिरफ्तारी किया जाय: कादिर

कैंडिल मार्च निकालकर आप ने दी श्रद्वांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कादिर भाई के नेतृत्व में शहर पश्चिमी में कर्बला चौराहे से सुलेम सरायं फांसी इमली शहीद स्थल पर लखीमपुर खीरी कांड मे शहीद हुए किसानों व पत्रकार साथी को कैंडिल मार्च निकालकर श्रध्दांजलि देते हुए । किसानों पर मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा गाड़ी चढ़ा कर हत्या के मामले में मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल पद बर्खास्त कर आशीष मिश्रा को गिरफ्तार करने की मांग की। आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कादिर भाई ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर दमन की सारी सीमाओं को पार कर चुकी है , भाजपा सरकार द्वारा देश के अन्नदाता के आन्दोलन को जिस तरह कुचलने का काम किया जा रहा जनता सब देख रही है ,पूरे देश में हर विरोध और असहमति को कुचलने के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाने के लिए तैयार है। सत्ता की शह पर किए गए इस हत्याकांड के अपराधी अभी भी पुलिस की सुरक्षा में घूम रहे हैं और इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। नागरिक समाज की ओर से दोषी आशीष मिश्रा को तत्काल गिरफ्तार करने, उसके पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त करे वरना भाजपा के दमनकारियों नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार ईट से ईट बजाने का कार्य करेगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम दौरान आप कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्ती लेकर मौन रहकर शहीद किसानों के दिवंगत आत्मा की शांति व परमात्मा परिजनों दुख सहने देवे ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की गयी । श्रद्वांजलि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कादिर भाई, विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष डा. राम लखन चौरसिया जिलाउपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ केके मौर्या वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधानसभा शहर पश्चिमी मोहम्मद अकबर , महासचिव रमेश ,सचिव दीपक गांगुली कोषाध्यक्ष मसूद अहमद, सचिव रामाश्रय ,हैदर अली , जिला उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश चौबे समेत आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version