महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन प्रयागराज, महिला मंडल, युवा मंडल एवं समस्त अग्रवाल बंधुओं द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से अग्रसेन चौक पर धूमधाम से मनाई गई ।संरक्षक डॉ बी वी अग्रवाल, जिला अध्यक्ष लालू मित्तल, महेंद्र गोयल, केके अग्रवाल मुन्ना भैया ,श्याम जी अग्रवाल ,श्वेता मित्तल, कामिनी जैन के द्वारा महाराजा अग्रसेन का शास्त्रीय विधि के अनुसार पूजन पाठ किया गया तत्पश्चात भव्य हवन करके अग्रवाल समाज के सभी लोगों ने महाराजा अग्रसेन को आहुति दी। जयंती के अवसर पर गरीबों में निशुल्क भोजन बांटा गया तथा सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर सी अग्रवाल,डीके अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल ,ओंकार नाथ अग्रवाल, गीता अग्रवाल, सुपर्णा अग्रवाल, अनिल गोयल, राम जी जैन, मनोज अग्रवाल ,अजय अग्रवाल पिकु, गोविंद अग्रवाल , राहुल अग्रवाल, संजय अग्रवाल ,अनूप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गोपाल मित्तल, शशांक मित्तल ,शुभांगी मित्तल आदि भारी संख्या में अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे।लालू मित्तल ने बताया की दिवाली पर भव्य “अग्रसेन दिवाली मेले” का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version