
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के महिला सम्मेलन मे प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने बेरोज़गारी महिला उत्पीड़न बलात्कार की प्रदेश मे बाढ़ और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।महिलाओं से बच्चों को शिक्षित बना कर डाक्टर इन्जीनियर शिक्षक बनाने पर ज़ोर देते हुए इस बार एकादशी से पहले सूप पीट कर दलिद्दरी दूर करने की कूरीति को तिलांजली देकर बच्चों के शिक्षा के स्तर मे सुधार लाकर उनके भविष्य सुधारने की बात कही ।कहा सूप पीटने से दलिद्दरी तो नहीं दूर होगी लेकिन तीन सौ रुपये के सूप खरीदने से योगी और मोदी सरकार मे जो आर्थिक स्थिती आप की डावाँडोल है वह और ज्यादा हो जाएगी।उनहोने मुलायम सिंह यादव सरकार मे महिलाओं को 35% आरक्षण दिलवाने का जिक्र करते हुए कहा की मुलायम सिंह की ही देन है जो आज बड़ी संख्या मे महिलाएँ ज़िला पंचायत ब्लाक प्रमुख से लेकर बीडीसी सदस्य और विधान सभा मे आधी आबादी की आवाज़ बनी हैं।महिलाओं से भाजपा सरकार के खात्मे और अखिलेश यादव सरकार बनाने के आहृवान के साथ हाँथ उठवा कर उत्तर प्रदेश मे समाजवादी सरकार बनाने की बात कही।कहा भगवाधारी व बलात्कारी सरकार का कोई भी सदस्य अगर आप के दरवाज़े पर वोट मांगने आए तो उसे बेलन लेकर दौड़ा लेना।सम्मेलन मे नवरात्र के प्रथम दिन होने पर दुर्गा शक्ति आदि शक्ति का महिलाओं को रुप बताते हुए कहा की महिलाएँ अब मन की बात नहीं सुनती अखिलेश यादव की दिल की बात सुनती हैं और अब उत्तर प्रदेश मे भी बंगाल की तर्ज पर खेला होबे।केन्द्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा चार किलो गेँहू और चार किलो चावल देकर झोला छाप सरकार हमारे सम्मान को अपने वोट की खातिर गिरवीं रखना चाहती है।हम महिलाओं ने ठान लिया है इस ग़रीबों की बेइज्जती करने वाली सरकार को बेदखल कर ही दम लेंगे।