विन्ध्यधाम में किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए हम तैयार – एडीजी जोन

अपर पुलिस महानिदेशक ने मां विंध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का किया स्थलीय निरीक्षण

( सुमित पांडेय )
विंध्याचलधाम,मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण शर्मा ने सर्वप्रथम विंध्याचल स्थित जिला मजिस्ट्रेट कैंप कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर लेने के पश्चात मीटिंग हॉल में अपर पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण भारद्वाज पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ,अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह व समस्त क्षेत्राधिकारी व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । बैठक के दौरान उन्होंने विंध्यवासिनी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त की । जानकारी लेने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जितने भी श्रद्धालु मां के दरबार में शीश झुकाने आते हैं। उनके साथ श्रद्धा पूर्वक व्यवहार किया जाना आवश्यक है। श्रद्धा पूर्वक उनकी विदाई भी सुनिश्चित होनी चाहिए । तमाम महिलाएं भी दर्शन के लिए आती हैं उनके साथ कोई बदतमीजी इत्यादि ना होने पाए । एक महीने पूर्व गंगा नदी में हुई नाव दुर्घटना में 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी । उसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए नाविकों को खास निर्देश दिए गए है । नाव संचालन के समय नाव की क्षमता अनुसार ही सवारियों को बैठाए । सभी सवारियों के लिए सेफ्टी जैकेट होना आवश्यक है । नाव संचालन किनारों पर ही होगा । नदी के उस पार नाव लेकर कोई नहीं जाएगा । निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी । आतंकी इनपुट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई सूचना हमारे पास नहीं है ।परंतु किसी भी अपनी घटना से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं । बैठक के पश्चात एडीजी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर विधिवत चरण पूजन किया । दर्शन के पश्चात उन्होंने विंध्यवासिनी मंदिर ,पुरानी वीआईपी, न्यू वीआईपी, पक्का घाट ,जयपुरिया गली, कोतवाली मार्ग ,इत्यादि का स्थलीय निरीक्षण भी किया दर्शन पूजन का कार्य समाजवादी पार्टी के सदस्य राज मिश्र ने कराया ।

Exit mobile version