वाटर टैक्स के विरोध में पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने नागरिकों के साथ कि बैठक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज डंड़िया अल्लापुर में स्थित दीपा गेस्ट हाउस अल्लापुर में सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के तत्वावधान में नियम विरुद्ध मनमाने बढ़ाये गये वाटर टैक्स वृद्धि को हाउस टैक्स वृद्धि के प्रस्ताव ‌ की भांति स्थगित करने , सभी घरों में पीने योग्य शुद्ध पानी बिना टुल्लू पम्प चलाए आपूर्ति करने , तुलसी पार्क और नेता चौराहा अल्लापुर में लगे ट्यूबवेल के बोर भष्ट होने से ब्याप्त पेयजल संकट से निजात दिलाने हेतु रिबोर कराने , नगरनिगम और जलकल विभाग में ब्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराने मोहल्लों के अंदर की क्षतिग्रस्त सड़कों गलियों की मरम्मत कराने खराब सीवर ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने , सफाई ब्यवस्था ‌बेहतर करने आदि जनहित के मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया । पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने नगर निगम और जलकल विभाग में ब्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के संदर्भ में विस्तार से अवगत कराया और 19 अक्टूबर 2021 को 12 बजे उपरोक्त तथ्यों को लेकर ‌पत्थर गिरजा घर सिविल लाइंस में आयोजित सत्याग्रह/ धरना में नागरिकों से उपस्थित होने का निवेदन किया बैठक की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह तथा संचालन पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने किया । गोष्ठी में मुख्य रूप से वरिष्ठ पार्षद कमलेश ‌सिंह‌ आनंद घिल्डियाल चंद्र प्रकाश गंगा अशोक सिंह अजय श्रीवास्तव उर्फ रामू दादा एडवोकेट राजीव वर्मा एडवोकेट , जितेंद्र कुमार एडवोकेट, अनुराग त्रिपाठी सोनी , बृजमोहन , छेदी लाल महेंद्र सिंह , पी डी यादव , राज कुमार यादव , योगेन्द्र सिंह , बचई पटेल , काजू गुप्ता , राजकुमार सिंह सुरेश पटेल बद्री पटेल आदि उपस्थित थे ।

Exit mobile version