
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला व महानगर उद्योग व्यापार मंडल संबद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में आस्था व्यक्त करते हुवे विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ व्यापारी नेताओ ने संगठन की सदस्यता लिया और संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी और वरिष्ठ महामंत्री अनूप वर्मा के द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए इन सभी व्यापारियों को जिले में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया जिसमे की सर्व उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, कटरा व्यापार मंडल के सुशील जायसवाल करेली व्यापार मंडल से राजीव तिवारी और लोकनाथ उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री प्रशांत पांडे को बनाया गया
इनके मनोनयन पर पूर्व पार्षद बसंत लाल आजाद, संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी जिला वरिष्ठ महामंत्री अनूप वर्मा,नगर वरिष्ठ महामंत्री निखिल पांडेय,तरुण प्रताप सिंह,जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, अभिषेक केसरवानी,विवेक खन्ना,जिला संगठन मंत्री विशाल वर्मा,नीरज साहू,सचिव उज्जवल टंडन महानगर कोषाध्यक्ष राजेश केसरवानी, चौक अध्यक्ष मुसाब खान,अशीष केसरवानी,सौरभ गुप्ता,अभिषेक केसरवानी,रोशनी अग्रवाल,शुभम शर्मा,देव हीरा,आदि पदाधिकारियों ने बधाई दिया।