
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नवरात्र की पंचमी तिथि पर रविवार की रात अलग-अलग मोहल्लों में श्रीराम का दल निकला। श्रीकटरा रामलीला कमेटी ने भगवान श्रीराम की बरात राजसी वैभव से निकाली। महर्षि भरद्वाज आश्रम में सर्वप्रथम भगवान का पूजन हुआ। कमेटी अध्यक्ष सुधीर गुप्त, महामंत्री गोपालबाबू जायसवाल, अश्वनी केशरवानी, शंकरलाल चौरसिया, विनोद केशरवानी आदि ने पूजन किया। फिर ध्वज-पताका, बैंडबाजा, रोड लाइट के साथ चांदी के रथ पर विराजमान करके भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की बरात निकाली गई। लोगों ने बारात पर फूलों की वर्षो की और जय श्री राम का जयकारा भी लगाया।