
नॉर्दन एवं ऍफ़ ऍफ़ सी बनी उपविजेता
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा किंग्स कप एक दिनी फुटसल (फाइव ए साइड फुटबॉल) प्रतियोगिता में अंडर-१५ वर्ग में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल जबकि सीनियर में एजिटेक फुटबॉल क्लब सुल्तानपुर की टीम चैंपियन बनी I प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार फ़ाइनल मैच में अंडर-१५ वर्ग लीग मैच के आधार पर खेला गया जिसमें विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल प्रथम (विजेता), फैज़ाबाद फुटबॉल क्लब (उपविजेता) को दूसरा एवं सुल्तानपुर फुटबॉल क्लब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया I सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली गयी जिसमे कुल १० टीमों ने प्रतिभाग किया I फ़ाइनल मैच में एजिटेक ऍफ़ सी ने टाइब्रेकर में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को २-0 से हराकर विजेता बनी जबकि तीसरा स्थान करेली फुटबॉल क्लब को मिला।
फ़ाइनल मैच के मुख्य अतिथि एयर फाॅर्स विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विवेक सिंह ने विजेताओं, उपविजेताओं एवं मैच के निर्णायक सुनील निगम, मितेश गुप्ता एवं अलोक कुमार सिंह को पुरस्कृत किया। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किया ।सीनियर वर्ग में विजेता एजिटेक ऍफ़ सी को दो हज़ार रुपए, उपविजेता नॉर्दन को 1300 रुपए के साथ टीम ट्रॉफी एवं इंडिविजुअल प्राइज मिला ।
जूनियर वर्ग में विजेता एवं उपविजेता को टीम ट्रॉफी एवं इंडिविजुअल प्राइज मिला ।
इंद्रनील घोष ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि कृष्णा ने धन्यवाद ज्ञापित किया