राक्षस महिषासुर पर देवी चामुंडेश्वरी की जीत का सम्मान करने के लिए मैसूर का शाही परिवार बड़े हर्षोल्लास से मनाता है विजयदशमी पर्व
Anurag shukla
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मैसूर में दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। राक्षस महिषासुर पर देवी चामुंडेश्वरी की जीत का सम्मान करने के लिए मैसूर का शाही परिवार इस 10 दिवसीय उत्सव का नेतृत्व करता है। मैसूर पैलेस पूरा लाइट्स से तैयार हो जाता है। उत्सव के आखिरी दिन, सजावटी कपड़े पहने हाथी देवी चामुंडेश्वरी की एक बड़ी मूर्ति को एक जुलूस में ले जाता है जो महल से शुरू होती है और बन्नीमंतप मैदान पर समाप्त होती है। यहां कई एथलेटिक प्रतियोगिताएं, सैन्य परेड और सांस्कृतिक प्रदर्शन होते हैं। इसके अलावा, हर साल एक दशहरा प्रदर्शनी आयोजित की जाती है, जहां आप स्थानीय स्वादिष्ट भोजन और राइड्स का मजा ले सकते हैं।