शाइन सिटी कंपनी में बतौर एडिशनल डायरेक्टर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

वह जमीनों की रजिस्ट्री करता था मुकदमे में नाम आने के बाद हुआ फरार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अनुराग दर्शन समाचार के पत्रकार से शहर के पुराने जो परिचय के मोहताज नहीं जिनका काम बोलता है ऐसे हमारे एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पिछले साल सिविल लाइंस थाने में शाइन सिटी के सीएमडी समेत कई लोगों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे लिखे गए थे। उस मुकदमे की विवेचना बाद में क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। एक मुकदमे को छोड़कर बाकी केस ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर हो गया है। जांच के दौरान पता चला कि उतरांव थाना क्षेत्र के कहरा गांव निवासी मोहम्मद इजहार पुत्र मोहम्मद मल्ताफ शाइन सिटी कंपनी में बतौर एडिशनल डायरेक्टर काम कर रहा था। वह जमीनों की रजिस्ट्री करता था। मुकदमे में नाम सामने आने के बाद वह फरार हो गया और फिर गुजरात में जाकर छिप गया था। तब से पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। तभी सूचना मिली कि मंगलवार रात गुजरात से वापस शहर आ रहा है । एसओजी अधिकारी उसके आने का इंतजार कर रही थी । एसओजी गंगापार प्रभारी मनोज सिंह तथा एसओजी यमुनापार प्रभारी संतोष सिंह ने टीम के साथ सुबह से भी उसका इंतजार कर रहे थे जब वह हाईकोर्ट पहुंचा सभी उसे हाई कोर्ट के पास गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे सिविल लाइंस थाने में दाखिल किया गया। इससे पहले इजहार की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू ने कहरा गांव में उतरांव पुलिस के साथ छापेमारी की थी। उसके न मिलने पर राशिद नसीम के तीन सालों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था।

Exit mobile version