प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जय सेल्स वॉरियर्स ने जोहा हॉस्पिटल को 33 रन से हराकर रणवीर सिंह स्मृति वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये। डीएवी कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में जय सेल्स वॉरियर्स ने 20 ओवर में 137 रन (इमरोज 37, वकार रिजवान 32, मो. नसर 27, अहमद फैजान व भैय्यू मेहंदी दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में जोहा हॉस्पिटल की टीम 16 ओवर में 100 रन (दानिश नवाज 22, रूमी नकवी 20, आशुतोष तिवारी चार, अरुण कुमार व दानिश अली दो-दो विकेट) पर सिमट गई।