घट पूजा के बाद सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री श्री कटरा बारवारी दुर्गापूजा कमेटी पडांल में महादशमी के मौके पर मां दुर्गा की विदाई पर घट विसर्जन के बाद सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला का आयोजन किया । पूजा कमेटी के महासचिव अभिन्न वार्ष्णेय ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने प्रतिमा को रंग लगा एक दूसरे को गले लगाया । अगले वर्ष माँ से पुनः आने के साथ कोरोना महामारी से मुक्ति एवं लोगों के कल्याण की कामना की । वार्ष्णेय ने यह भी बताया कि माँ के विसर्जन के बाद विजय सम्मेलन का आयोजित हुआ । सभी को शांति जल प्रदान किया गया । अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट दया शंकर मिश्र ने सभी का धन्यवाद किया । सिंदूर खेला में लीना वार्ष्णेय, मोनामी घोष , रंभा चतुर्वेदी , अंजना देव , कोनिका शाहा, सुषमी घोष , श्रीमती चंद्रकेश मिश्रा आदि मौजूद रही ।

Exit mobile version