व्यापारियों ने मनाया शस्त्र पूजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर के द्वारा विजयदशमी के पावन पर्व पर परंपरागत तरीके से, शास्त्री विधि के अनुसार प्रकांड विद्वान द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया कि जिस प्रकार विजयदशमी के पर्व पर भगवान राम ने रावण का वध करके मां दुर्गा ने इसी दिन महिषासुर का वध करके संसार को भय मुक्त किया था। आज के दिन किया गया कार्य सदैव सफल होता है। हालाकी व्यापारी शस्त्र का उपयोग नहीं करना चाहता फिर भी यदि कभी भी व्यापारी का उत्पीड़न और शोषण होगा तो वह शस्त्र उठाने से संकोच नहीं करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, अमित सिंह बबलू, नीरज गुप्ता, नीरज जायसवाल ,अनिल गुप्ता अनु केसरवानी, राम जी जैन, आलोक कनौजिया मनोज दुबे , विशाल अरोड़ा ,रवि , रवि केसरवानी जितेंद्र सिंह आशुतोष सिंह आलोक गुप्ता पीयूष अग्रवाल बादल केसरवानी भोला गुप्ता विशाल कनौजिया आदि लोगों ने शस्त्र पूजन किया और विजयदशमी की एक दूसरे को बधाई दी।

Exit mobile version