वेद मंत्रों के बीच सम्पन्न हुआ शिवशक्ति सेना का शस्त्र पूजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शिवशक्ति सेना के तत्वाधान में विजय दशमी के पावन पर्व पर प्रयाग नगर के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मन्दिर बादशाही मंडी जडियन टोला में सार्वजनिक शस्त्र पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें शिवशक्ति सेना के संस्थापक एवं संचालक प्रमुख अजय गुप्ता ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आरती पूजन किया। सेना के महासचिव दिनेश सिंह राजपूत एवं सेना के संरक्षक प्रमोद बंसल जी ने भगवान की आरती किया। इस बीच जय श्रीराम एवं जय शिव के उद्घोष के साथ मन्दिर प्रागण गुज उठा। सेना के पुरोहित पण्डित अलख नारायण मिश्र एवं मिथिलेश कुमार पाण्डेय जी ने चांदी के धनुष-बाण, तलवार, त्रिशूल, फरसा, गदा आदि शस्त्रों का वैदिग मान्यतानुसार वेद मंत्रों के बीच शस्त्र पूजन सम्पन्न कराया। जिसमें संगठन के समस्त शिव सैनिक अपने-अपने शस्त्रों
के साथ उपस्थित होकर शस्त्र पूजन किया। इसी बीच योगी राज कुमार जी महाराज ने भगवान की आरती पूजन किया। इस मौके पर सेना के संस्थापक अजय गुप्ता ने कहा सनातन धर्म में शस्त्र पूजन ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। जब भगवान राम ने लंका पर
विजय प्राप्त करे लौटे तो भगवान राम ने समस्त शस्त्रों का पूजन किया था। उसी परम्परा को
निर्वहन करते हुए शिवशक्ति सेना प्रति वर्ष विजय दशमी के पावन पर्व पर सार्वजनिक शस्त्र
पूजन कर आयोजन करती है। शस्त्र पूजना का मूल उद्देश्य है आज की युवा पीढ़ी को अपने
पौराणिक परम्परा को अवगत कराना और अपने धर्म के प्रति जागरूकता बनाये रखना देश
धर्म, समाज की रक्षा के लिए संकल्प लेना यही इसका मूल उद्देश्य है। सेना के महासचिव दिनेश सिंह राजपूत ने कहा कि विजय दशमी पर शस्त्र पूज प्रतीकात्मक पौराणिक पूजन जरूर है लेकिन इसके साथ जो मूल उद्देश्य है अपने धर्म प्रति जागरूक रहना और अपने सनातन इतिहास को जानना। कार्यक्रम में उपस्थित वंश तिवारी, महानगर सचिव, भाजपा महिला मोर्चा डा0 प्रेमलता श्रीवास्तव, ललिता अग्रवाल, बब्बन सिंह चौहान, अयोध्या सिंह चौहान, अजय जैबादल केसरवानी, राजेश केसरवानी कार्यक्रम के संयोजक मुन्न त्रिपाठी एवं नितिन श्रीवार आदि लोग उपस्थित होकर के कार्यक्रम को सफल बनाया।

Exit mobile version