
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार को नवाब यूसुफ रोड स्थित जी.जे. स्पोर्ट्स शॉप का उद्घाटन किया।
शॉप के संचालक पीएन सिंह और दीपक टंडन ने बताया कि शॉप में सभी खेलों के ब्रांडेड सामान किफायती दाम पर उपलब्ध हैं। शुरुआती दिनों में यहां स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। उद्घाटन के समय सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, शिव शंकर सिंह, इंदर मध्यान, वरिष्ठ अधिवक्ता डीके श्रीवास्तव, देवेश मिश्र, परवेज़ आलम, हसबीन अहमद, भास्कर शुक्ल एवं भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।