सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सिविल लाइंस के गेस्ट कक्ष में सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह , वरिष्ठ पार्षद ‌अशोक सिंह आनंद घिल्डियाल , चंद्र प्रकाश गंगा आदि ने शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई तथा भाजपा अध्यक्ष गणेश केशर वानी , पार्षद किरन जायसवाल की उपस्थिति में जलकल विभाग द्वारा नियम विरुद्ध मनमाने बढ़ाये गये वाटर टैक्स वृद्धि को हाउस टैक्स वृद्धि प्रस्ताव की भांति स्थगित करने ,नये गृहमूल्यांकन के अनुसार ‌नया स्लैब रेट बनाने , जलकल एवं नगर निगम में ब्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने , छोटी छोटी दुकानों सहित कमर्शियल भवनों पर पांच गुना हाउस टैक्स तथा पांच गुना वाटर टैक्स वृद्धि को समाप्त करने , स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बरसात में जलभराव से निजात दिलाने हेतु शहर के विभिन्न मुहल्लों में ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने , शास्त्री वृज की मरम्मत करानेआदि के लिए ज्ञापन देकर वार्ता किया गया । डिप्टी सीएम ने उपरोक्त मांगों पर अपनी सहमति ब्यक्त करते हुए उंचित आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है ।

Exit mobile version