
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विजयदशमी के अवसर पर प्रयाग के संगम तट पर रावण दहन का आयोजन शुरू हो गया है। संगम आरती समिति व जय त्रिवेणी जय प्रयाग संस्था की ओर से त्रिवेणी तट पर रावण का पुतला दहन किया गया। 10 फुट के रावण के पुतले को तीर्थ पुरोहित दीपू मिश्र ने अग्नि के हवाले किया। संस्था के लोगों ने बताया कि यहां पर अब तक होलिका दहन और दिवाली पर दीपदान का कार्यक्रम होता रहा है। पहली बार दशहरा के अवसर पर भी आयोजन किया गया है। इस आयोजन को अब हर साल किया जाएगा। इस दौरान प्रदीप पांडेय, जयवर्धन त्रिपाठी, विपिन सोनकर, प्रवीण केसरवानी, डॉ. गौरव यादव, दीपू मिश्र, उत्सव पाठक, वासू पांडेय, रोहित पांडेय, भरत मिश्र आदि रहे।