अग्रहरि समाज ने आरक्षण सहित राजनीतिक सहभागिता की मांग की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज राजर्षि टंडन मण्डपम् मे अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मन्त्री राधे श्याम गुप्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाज के सभी सम्मानित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि अग्रहरि समाज को पूरा अधिकार मान सम्मान मिलेगा अग्रहरि समाज के लोग अधिक तर व्यापार करते हैं सामाजिक और राजनीतिक के बाद समाज के लोगों को पूरी तरह मदद की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि श्री मौर्य को चाँदी का मुकुट व तलवार भेंट करके उनका स्वागत किया गया
इस अवसर पर विदुप अग्रहरि ने ज्ञापन सौंपकर उप मुख्यमंत्री से अग्रहरि समाज को अनुपात के आधार पर आरक्षण व राजनीतिक सहभागिता देने की मांग की समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री विदुप अग्रहरि ने समाज की बेहतरी सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक विकास पर जोर दिया। अग्रहरि वैश्य समाज जिला इकाई के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री कुलभास्कर अग्रहरि ने किया भारतवर्ष से आए 115 लोगों ने शपथ ग्रहण किया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से सर्वश्री दिनेश अग्रहरि सोमचंद अग्रहरि रामप्रकाश अग्रहरि राजेश हीरालाल अग्रहरी अजय हीरालाल अग्रहरी विकास गुप्ता विधायक जिला फतेहपुर श्रीमती यमुनोत्री गुप्ता अनिरुद्ध अग्रहरि संजीव अग्रहरी मनीष अग्रहरि अजय अग्रहरी अरविंद विनोद अग्रहरी कलावती अग्रहरी खुशबू अग्रहरी सोनी अग्रहरि कृष्ण कुमार गुप्ता बड़ी संख्या में आदि शामिल रहे।

Exit mobile version