भगवान राम को देख भरत की छलकी आंखें

पजावा रामलीला कमेटी के मैदान में भव्य हुआ राम भरत का मिलन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज सर्वप्रथम प्रभु श्री राम, लक्ष्मण माता सीता, भारत एवं शत्रुघ्न जी का आगमन हुआ तत्पश्चात पूर्व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ‘केसरीनाथ त्रिपाठी’ जी द्वारा चारों भाइयों एवं माता सीता जी की आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न जी का मिलाप सभी जनमानस के सामने प्रस्तुत हुआ भक्ति संगीत की संध्या में रत्नेश दुबे जी द्वारा भव्य भजन भजन प्रस्तुत हुआ कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस ने बहुत ही पसंद किया मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना करियो सिंगार नजर लग जाएगी की भक्ति संगीत पर सारी जनता ने तालियों से स्वागत किया
जिसमें कमेटी के मोहन जी टंडन (टंडन भैया )अमिताभ टंडन, राजेश मल्होत्रा ,सचिन कुमार गुप्ता अशोक मालवीय, गिरी शंकर प्रभाकर ,सागर पांडे रवि गुप्ता प्रभाकर उपस्थित रहे ।

Exit mobile version