उत्तराखंड सीएम ने महंत नृत्यगोपाल दास का लिया आशीर्वाद

महंत नृत्यगोपाल दास का धर्म और समाज के प्रति बड़ा योगदान: पुष्कर सिंह धानी

अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद दो दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे पुष्कर धामी ने जहां पहले दिन राम जन्मभूमि हनुमानगढ़ी सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। वही दूसरे दिन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल दास से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। जिसके बाद शहर के दूसरे छोर स्थित गोंडा जनपद के महेशपुर गांव में दिल्ली सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। जिसको लेकर अभी पूर्व में नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मुलाकात कर स्वास्थ्य की कामना की थी। वहीं 3 दिन तक चले इलाज के बाद उन्हें अयोध्या आवास मणिराम दास छावनी पर ले आया गया। जहां उनका डॉक्टरों के पैनल लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है। इस दौरान दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भी मिली जानकारी के बाद महंत नृत्य गोपालदास से मुलाकात के लिए मणिराम दास छावनी पहुंचे। इस दौरान उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी मुलाकात कर उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मणिराम दास छावनी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जानकारी दी कि महंत नृत्य गोपाल दास धर्म और समाज के प्रति बड़ा योगदान रहा है। आज उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए आए हुए थे।

Exit mobile version