बरेली: तीन तलाक की पीड़‍िता रजिया की अस्‍पताल में मौत

बरेली में तीन तलाक पीड़‍िता रजिया आखिरकार ज़िंदगी की जंग हार गई. अस्‍पताल में इलाज के दौरान रजिया की मौत हो गई. दिल्‍ली निवासी पति ने रजिया को फोन पर तलाक दे दिया था. इतना ही नहीं रजिया को बरेली में बंधक बनाकर रखा गया और लोहे की रॉड से पीटा भी गया था.

बेहद गंभीर हालत में रजिया को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में रजिया का लगभग एक महीने से इलाज चल रहा था. उनका एक 6 साल का बेटा भी है. बता दें कि रजिया की शादी 13 साल पहले बस्‍ती जिले के रहने वाले नहीम से हुई थी. करीब दो महीने पहले शौहर ने रजिया को फोन पर तीन बार तलाक बोल दिया. इसके बाद बरेली पहुंचकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया.

नहीम ने उसे कमरे में करीब एक महीने तक भूखा-प्‍यासा रखा. इतना ही नहीं नहीम उसकी रॉड से पीटाई करता था. फिलहाल रजिया का शव लेने के लिए बरेली जिले के किला के स्‍वालेनगर निवासी परिजन अस्‍पताल में पहुंचे हैं.

Exit mobile version