चतुर्थ अंतर जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने किया उद्घाटन
Anurag shukla
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन के द्वारा पुलिस लाईन प्रयागराज में आयोजित चतुर्थ अंतर जनपदीय प्रयागराज ज़ोन जूडो जिम्नास्टिक बूशु,ताइक्वांडो,कराटे व पेनचाक सिलाट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एडीजी जॉन प्रयागराज के पी सिंह डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी सहित अधिकारीगण मौजूद थे।