भाजपा में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व : क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

पिछड़ा वर्ग के लिए सरकार ने कारगर कदम उठाए : महानगर अध्यक्ष

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा पिछड़ा मोर्चा की शहर उत्तरी एवं दक्षिणी विधानसभा के कार्यकारिणी की बैठक पिछड़ा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े से बड़े दायित्व प्राप्त कर लेता है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात कर लोगों की सेवा करने का जो कार्य किया गया है आज जनमानस उनकी सराहना कर रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार पिछड़े समाज के लोगों के लिए शोषित एवं वंचितों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में प्रकाश लाने का कार्य कर रही है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि उन योजनाओं को जमीन तक पहुंचाएं। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आगामी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पिछड़े वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा भाजपा के साथ जोड़ा जा सके। इस अवसर पर वरुण केसरवानी, राजू पाठक, राजन शुक्ला, घनश्याम मौर्य, लकी साहू, राजेश गिरी, गौरी शंकर वर्मा, विष्णु वर्मा, अनिकेत जायसवाल, सुशील निषाद, बब्बन प्रजापति, अमित गुप्ता, किशन चौरसिया एवं पिछड़ा मोर्चा के महानगर और मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version