संविदा कर्मचारियों के 10 सूत्री मांग पत्र पर कोई कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय प्रयागराज क्षेत्र प्रयागराज के प्रांगण में विद्युत मजदूर संगठन एवं उत्तर प्रदेश एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के द्वारा दिनांक 18 से अनवरत धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम धरना चला। संविदा कर्मचारियों के 10 सूत्री मांग पत्र दिया गया था उस मांग पत्र पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने पर धरना प्रदर्शन एव पत्राचार लगातार किया जा रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भोला सिंह कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में किया जा रहा है इस धरना प्रदर्शन के संविदा कर्मचारियों की गंभीर समस्या 190 संविदा कर्मचारियों को कार्य से निकाला गया है उनको तत्काल कार्य पर वापस लिया जाए जबकि आदरणीय चेयरमैन पावर कारपोरेशन का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी संविदा कर्मचारी को बिना प्रबंध निदेशक की अनुमति से कार्य से ना निकाला जाए लेकिन पावर कारपोरेशन के आदेशों की अवहेलना करते हुए काफी बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों को निकाला गया जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है और 1 सप्ताह के अंदर इनको विभाग में वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर संगठन कोई बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा लेकिन 19/१0/2021 को चीफ साहब से वार्ता हुई जिसमें दिनांक 20/10/ 2021 को समय सायं काल 4:00 बजे अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बैठक करके कंपनी के मैनेजर मैनेजर के साथ मैं बैठक करके समस्याओं का निराकरण कराने का आदेश दिया है अगर यह निराकरण नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन चलता रहेगा और यह बनारस में निदेशक महोदय के यहां आमरण अनशन पर बदल जाएगा जो कि यह बनारस में धरना फिर चलेगा यह जानकारी आशीष सिंह जिला सचिव विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने दिया और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे संगठन के मुख्य पदाधिकारी राजेश कुमार पांडे जोनल अध्यक्ष नीरज राय अनवर अहमद योगेंद्र सिंह चांद खान सौरभ मालवीय ननकेश यादव रेहान मोहनलाल दीपक कुमार राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version