
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी का भव्य राजगद्दी समारोह आज बुधवार को कमेटी के पजावा रामलीला मैदान अतरसुइया में संपन्न हुआ। जिस के मुख्य अतिथि प्रयागराज के कमिश्नर(आयुक्त) व आईजी, डीआईजी द्वारा आरती, पूजा, अर्चना कर संपन्न हुआ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। राजगद्दी संयोजक मोहन जी टंडन भैया ने बताया कि ब्राह्मणों के मंत्रों के उच्चारण व शहनाई की धुन के साथ राज्य अभिषेक संपन्न कराकर प्रभु श्री राम को अयोध्या का राज सिंहासन सौंपा गया। उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र के सौजन्य से मथुरा के कलाकारों द्वारा भजन एवं आकर्षक नृत्य से नृत्य एवं संगीत की संख्या में सुर तरंग की लहरों में पूरा वातावरण संगीत में करते हुए राम रमैया हो गया। उपस्थित कार्यक्रम में संयोजक मोहन जी टंडन भैया, अमिताभ टंडन,राजेश मेहरोत्रा,सचिन गुप्ता, आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता वा भक्तगण मौजूद थे। अंत में कमेटी के वरिष्ठ संयोजक मोहन जी टंडन भैया ने समस्त विभागों व सहयोगीयों के प्रति आभार व्यक्त किया।