फांसी के फंदे पर मिला कारोबारी के नौकर का शव

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कारोबारी के नौकर का शव कमरे के अन्दर फन्दे पर लटकता हुआ पाया गया।
पश्चिम बंगाल का मूल निवासी वापी 33वर्ष पुत्र बादल जीवन यापन करने के लिए वह सिविल लाइंस संजय कुमार गुप्ता के घर पर काम करता था। यहीं पर वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसकी पत्नी भी संजय कुमार गुप्ता के भाई के घर काम करती है। बुधवार सुबह उसकी पत्नी काम करके कमरे पर पहुंची तो वापी को फांसी के फन्दे पर लटका हुआ पाया। पति को देखते ही उसने शोर मचाया। शोर सुनकर गृहस्वामी समेत अन्य लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस आत्महत्या की वजह आपसी विवाद मान रही है।

Exit mobile version